वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा खुलासा, खैरात में बांटा जा रहा है माता का खजाना

आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक श्री पवित्र भवन के पूर्व बारीदारों एवं श्रद्धालुओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नाट्य संस्था नटरंग को 23,27,500 रुपए की राशि प्रदान की गई है, जबकि युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए एसएमवीडीएसबी नटरंग यंग आर्टिस्ट्स स्कॉलरशिप के तहत 5.40 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। इसी प्रकार संगीत संस्था सामापा को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 4.50 लाख रुपए की राशि दी गई है। बोर्ड द्वारा जम्मू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग को 8 लाख रुपए और डोगरी संस्था को 2 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। बोर्ड का इशारा दान में मिले पैसों के गलत इस्तेमाल की और था।
श्राइन बोर्ड ने मेजर रोहित शर्मा मैमोरियल सोसायटी मंडी, पुंछ के चेयरमैन को स्थानीय महिलाओं में 50 सिलाई मशीनें बांटने के लिए 1.50 लाख रुपए दिए हैं, जबकि मेजर रोहित शर्मा मैमोरियल ट्रस्ट को कल्याणकारी गतिविधियां चलाने के लिए 2.50 लाख रुपए की राशि दी गई है।
इतना ही नहीं श्राइन बोर्ड द्वारा 2.60 करोड़ रुपए कटड़ा में खेल स्टेडियम के निर्माण पर खर्च किए गए हैं, 39,42,676 रुपए सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्यों एवं रखरखाव पर खर्च की गई और 14,93,676 रुपए की लागत से विभिन्न स्थानों पर श्मशानघाट बनवाए गए हैं। माता को चढ़े चढ़ावों का इस्तेमाल ऐसी जगहों पर हुआ जो राज्य सरकार का काम था। ऐसे में सवाल श्राइन बोड की कार्यप्रणाली पर उठना लाजिमी है।












Click it and Unblock the Notifications