4206 लोगों ने की थी राम रहीम को पद्म भूषण दिए जाने की सिफारिश

चंडीगढ़। अब डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल की हवा खा रहे हैं लेकिन एक वक्त वो भी थी जब बाबा के लिए जनता से लेकर नेता तक पलक पावड़े बिछाए रहते थे। ताजा मामला एक आरटीआई के खुलासे से जुड़ा है। जानकारी सामने आई है कि राम रहीम को पद्मश्री दिलाने के लिए 4206 लोगों ने सिफारिश की है। सबसे ज्यादा 4156 आवेदन राज्य के सिरसा जिले से ही भेजे गए। इन पुरस्कारों की घोषणा साल 2018 की 26 जनवरी को होना है।

मिली जानकारी के अनुसार सूची में संतों को सम्मान देने के लिए 4211 आवेदन किए गए हैं, जिसमें से 4206 बार राम रहीम का ही नाम है। इसमें खास बात यह है कि सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने राम रहीम को पद्म विभूषण से सम्मानित करने की सिफारिश की थी।

4206 लोगों ने की थी राम रहीम को पद्म भूषण दिए जाने की सिफारिश

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 2 साध्वियों से बलात्कार करने के मामले में 20 साल की कैद और 30 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह ने रोहतक के सुनारिया जेल की जिला लाइब्रेरी में बनाए गए कोर्ट रूम में धारा 576, धारा 511 और धारा 506 के तहत सजा सुनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+