दिल्ली के पीरागढ़ी में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 42 लोगों की हुई गिरफ्तारी
नई दिल्ली। Illegal call centre in Delhi देश की राजधानी दिल्ली में अवैध कॉल सेंटर का धंधा बड़े ही धड़ल्ले से चल रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की कार्रवाई भी ऐसे अवैध कॉल सेंटर पर आए दिन हो रही है। रविवार को पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक ऐसे ही फर्जी कॉल सेंटर पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की।

42 लोगों की हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस अवैध कॉल सेंटर से 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 90 से अधिक डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। साथ ही 4.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। आपको बता दें कि इस कॉल सेंटर की मदद से अमेरिका और अन्य देशों के नागरिकों को कानूनी कार्रवाई का हवाला देकर धमकी दी जाती थी और बिटकॉइन के माध्यम से उनसे पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे। ये लोग करोड़ों रुपए का फ्रॉड कर चुके थे।
मोती नगर में भी ऐसे ही कॉल सेंटर का हुआ था पर्दाफाश
अभी 3 दिन पहले दिल्ली के मोती नगर इलाके में भी इसी तरह का एक फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया था, जहां से 54 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इनमें 9 महिलाएं भी शामिल हैं। यहां भी विदेशी लोगों को निशाना बनाकर करीब 100 करोड़ रुपए की ठगी की जा चुकी थी। इस कॉल सेंटर के जरिए 4500 विदेशियों को ठगा जा चुका था। पुलिस ने 89 डेस्कटॉप भी बरामद किए थे।












Click it and Unblock the Notifications