खराब मौसम के चलते 41 विमानों के समय में किया गया परिवर्तन

नई दिल्ली। कोहरे की वजह से यातायात के साधनों पर भारी असर पड़ा है। दिल्ली से उड़ान भरने वाली 41 फ्लाइट्स के समय में परिवर्तन किया गया है। यह सभी विमान सुबह 6 बजे से 12 बजे की बीच उड़ान भरने वाली थी, जिनके समय में परिवर्तन किया गया है। दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ने से भी लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज आनंद विहार में प्रदूषण का स्तर पीएम 2.5 तक पहुंच गया है, यह 544 से कम होकर 285 तक पहुंच गया है। वहीं मुंडका में यह 509 से कम होकर 321 तक पहुंच गया है। इंडिगो ने भी खराब मौसम की वजह से अपने कई विमान के समय में परिवर्तन किया है। खराब मौसम की वजह से सिंगापुर से बेंगलुरू, गोवा से बेंगलुरू के विमान के रूट में परिवर्तन किया गया है। यह विमान अब चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। जानकारी के अनुसार अबतक कुल कुल 50 विमानों के समय में बदलाव किया गया है और यह देरी से उड़ रही हैं।

flight

इंडिगो ने खराब मौसम की वह से बेंगलुरू से उड़ान भरने वाली विमानों के समय में परिवर्तन किया है। विमान कंपनी की ओर से यात्रियों को सूचना जारी करके कहा गया है कि वह अपने विमान के लिए एयरपोर्ट पहुंचने से पहले उसके समय को एक बार फिर से चेक कर ले। वहीं गो एयर के विमानों की उड़ान में बदलाव हुआ है। श्रीनगर में खराब मौसम की वजह से यहां से उड़ान भरने वाली विमानों के समय में परिवर्तन किया गया है।

दिल्ली में कोहरे की वजह से वाहनों के चलने में काफी असुविधा हो रही है। वहीं बेंगलुरू में भी 27 विमानों को के समय में परिवर्तन किया गया है। केंपागोड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले 21 विमानों के समय में परिवर्तन किया गया है। ये सभी विमान सुबह 6 बजे से 12 बजे के बीच उड़ाने भरने वाली थी। बेंगलुरू में भी एयर क्वालिटि इंडेक्स काफी नीचे गिर गया है। यहां पीएम स्तर 152 पहुंच गया है। बीटीएम इलाके में यह 156 और जयनगर में यह में 151 तक पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+