टूट गई 400 साल पुरानी परंपरा, अब #ShaniShingnapur में चबूतरे पर पूजा करेंगी महिलाएं

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में आज 400 साल पुरानी परंपरा टूट गई। लंबे विवाद के बाद मंदिर परिसर में स्थित चबूतरे पर महिलाओं को भी पूजा करने की इजाजत मिल गई है। आपको बता दें कि आज यहां करीब 100 पुरुष चबूतरे की दिवार लांघ कर आ गए और उन्होंने शिला को नहलाया और पूजा-पाठ किया। पुरुषों का यह शिला पूजन महाराष्ट्र सरकार के आदेश के खिलाफ था। इस घटना के बाद मंदिर के ट्रस्ट ने फैसला लिया कि महिलाओं को भी इस चबूतरे पर पूजा करने की इजाजत होगी। क्यों शनि शिंगणापुर मंदिर में नहीं जा सकतीं महिलाएं?

Shani Shingnapur Temple
महिलाओं को पूजा का हक देने की लड़ाई लड़ रहीं भूमाता ब्रिगेड की नेता तृप्ति देसाई को पूजा के लिए खास तौर पर न्योता भेजा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी इस मामले पर फैसला सुनाया था कि पूजा करने से महिलाओं को नहीं रोका जा सकता। कोर्ट ने कहा था कि हिन्दू मंदिरों में महिला और पुरुषों को पूजा का समान अधिकार है।

इस आदेश के बाद भी मंदिर ट्रस्ट महिलाओं को पूजा करने के अधिकार के खिलाफ अड़ा हुआ था। ऐतिहासिक फैसले के बाद मंदिर के एक ट्रस्टी ने कहा कि हम सिर्फ अदालत के आदेश का पालन कर रहे हैं। अब हम किसी भी महिला को पूजा करने से नहीं रोकेंगे। तृप्ति देसाई ने इसे महिलाओं की जीत बताया है। उन्होंने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न भी मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+