भारत में 400 आतंकवादियों को घुसाने की फिराक में पाकिस्तान, LOC के पास बनाए लांच पैड
नई दिल्ली। सीमा पर पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हाल ही सामने आए सुरक्षा अधिकारियों के बयान के मुताबिक इस साल पाकिस्तान से करीब 400 आतंकवादी (Terrorist) भारतीय सीमा में घुसने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अब तक भारतीय सुरक्षाबलों (Indian security forces) ने कई बार नियंत्रण रेखा (LOC) के पार से घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम किया है, लेकिन सीजफायर (Ceasefire) की आड़ में पाकिस्तान समय-समय पर आतंकियों को भारतीय सीमा में धकेलने की कोशिश करता रहता है।

बुधवार एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सीमा पार से वर्तमान में भी आतंकवादियों को भारत में धकेलने की कोशिश कर रहा है। पड़ोसी देश अपने नापाक इरादों में सफल होने के लिए सर्दियों की धुंध का सहारा ले रहा है। हालांकि भारी बर्फबारी के कारण सीमा से सटे पर्वतीय इलाके और दर्रे बर्फ से ढंके हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी एलओसी के पास लगभग 300 से 400 आतंकी विभिन्न लांच पैड से भारत में घुसने का मौका तलाश रहे हैं।
यह भी पढ़ें: India China Stanfoff: चीन की हर हरकत पर रहेगी नजर, भारतीय सेना पैंगोंग झील में तैनात करेगी 12 खास बोट
इन आतंकवादियों का इरादा भारत में अशांति और बड़े हमलों को अंजाम देना है। अधिकारी ने कहा, खूफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि पीर पंजाल (कश्मीर घाटी) के उत्तर की ओर एलओसी के पास 175 से 2010 आतंकी लांच पैड पर हैं, जबकि पीर पंजाल (जम्मू क्षेत्र) के दक्षिण में एलओसी के पास 119-216 आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को भारत में धकेलने के लिए पाकिस्तानी एजेंसियां मदद कर रही हैं। वह आतंकवादियों को हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों के साथ जम्मू कश्मीर में धकेलने के लिए सुरंगों का इस्तेमाल कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications