जम्मू कश्मीर: कठुआ से 40 किलो RDX बरामद, सेना ने इलाके को घेरा
कठुआ। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले से सोमवार को सुरक्षाबलों ने 40 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। दरअसल राज्य धारा 370 खत्म किए जाने के बाद सुरक्षाबल राज्य में शांति बहाल करने के लिए हर संभव कोशिशे कर रहे हैं। इसी दौरान सोमवार को सुरक्षाबलों ने जिले के बिलावर इलाके से 40 किलो आरडीएक्स बरामद किया है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

सांबा और कठुआ जिले के सैन्य क्षेत्रों पर आतंकी हमले की आशंका के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार आतंकियों की ओर से सांबा और कठुआ जिले के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बनाने के इनपुट मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट में खास तौर पर सैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है। जिसके बाद सेना ने इलाके एक घर पर रेड मारी थी।
इसी रेड के दौरान सुरक्षाबलों को ये विस्फोटक सामाग्री मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ और भी घरों में रेड मारी गई है। अभी अधिकारिक रूप से इस पूरी घटना पर कोई बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि सेना ने इलाके की सर्च के लिए घेर लिया है। दोनों ही जिले भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हुए हैं। इन जिलों में सेना के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे हुए हैं।
वहीं अन्य सुरक्षा बलों के मुख्यालय व शिविर भी हाईवे किनारे हैं। इन तमाम पहलुओं को देखते हुए सैन्य व सुरक्षा बलों के शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अब इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से सुरक्षाबल और अधिक अलर्ट हो गए हैं। इस बरामदगी से आतंक की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications