मां-बाप ने की अलग धर्म में शादी, सजा मिल रही कैंसर पीड़ित चार साल की कंगना को
चेन्नई। आंध्र प्रदेश की 4 साल की कंगना को ब्लड कैंसर है। उसके इलाज के लिए एक साल में पांच लाख रुपए चाहिए, लेकिन उसके दादा और नाना का परिवार मदद तो क्या उसे देखने भी नहीं आया। इसकी वजह है उसके मम्मी-पापा की अलग धर्म में शादी।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति के रहने वाले हरि और भानु ने अलग-अलग धर्मों के होते हुए शादी की। इस शादी से खफा दोनों के परिवार वालों ने उनसे दूरी बना ली। दोनों ने अपना अलग परिवार बसा लिया। चार साल पहले उनको बेटी कंगना पैदा हुई।
कंगना लंबे वक्त से बीमार थी, दो महीने पहले उसके मां-पापा को पता चला कि उसको कैंसर है। उसके इलाज के रुपए चाहिएं लेकिन भानु और हरि के परिवार ने मदद से साफ इंकार कर दिया।
हरि एक फोटोग्राफर है, जबकि भानु ग्रहणी है। दोनों बहुत कोशिश के बाद भी जब बेटी के इलाज के लिए पैसा ना जुटा पाए तो उन्होंने लोगों से मदद की गुहार की।

सोशल मीडिया पर उन्होंने चेन्नई के चाइल्ड ट्रस्ट के कंगना के इलाज में होने वाले खर्च से संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ लोगों से मदद मांगी है। हरि और भानु के कंगना के इलाज के लिए चलाई गई ये मुहिम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications