दिल्ली के प्राइवेट स्कूल में 4 साल की बच्ची से गंदी हरकत, पेट में दर्द बताकर रोने लगी तो खुला राज
नई दिल्ली। आउटर दिल्ली के रणहौला इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ गलत हरकत की गई और आरोप उसी के क्लासमेट पर लगा है। हालांकि आरोपी कौन है इसका पता नहीं अभी तक नहीं चल सका है। घटना गुरुवार 6 दिसंबर की है जब बच्ची के साथ गलत हरकत के आरोप के साथ लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने शिकायत के बावजूद भी कोई ऐक्शन नहीं लिया। साथ ही गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पुलिस पहुंची और हालात काबू किए गए।

जानकारी के मुताबिक छात्रा परिवार के साथ रणहौला इलाके में रहती है। छात्रा के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह घर के पास ही एक निजी पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ती है। करीब 300 गज में बना स्कूल नर्सरी से 8वीं कक्षा तक है। स्कूल में 20 से अधिक कमरे हैं। बुधवार को छात्रा की तबियत खराब होने पर स्कूल ने परिजनों को बताया। परिजनों ने बच्ची को डॉक्टर को दिखाया। जांच में बच्ची के साथ यौन शोषण की बात सामने आई। डॉक्टर ने बच्ची के साथ किसी तरह की जबरदस्ती और गंदी हरकत की पुष्टी की। यह सुनकर मां-बाप सन्न रह गए और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद बाद परिजन घर आ गए। बच्ची की मां ने बच्ची से प्यार से पूछा कि स्कूल में क्या हुआ था, बच्ची रोते-रोते सारी आपबीती कह डाली। बच्ची का कहना है कि उसकी ही क्लास के लड़के ने उसके साथ कोई गंदी हरकत की थी। फिर परिजनों ने रणहौला पुलिस स्टेशन पहुंचकर पॉक्सो ऐक्ट के सेक्शन 6 के तहत केस दर्ज करवाया। स्कूल प्रसाशन के पास पहुंचने पर परिजन निराश हुए। प्रिंसिपल ने मामा जानते हुए भी कोई एक्शन नहीं लिया। गुस्साए लोगों ने फिर स्कूल में जमकर हंगामा काटा और तोड़ फोड़ कर दी।
बच्ची को किया था निर्वस्त्र
जिस स्कूल में यह घटना हुआ है उसी स्कूल में एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का मामला पहले भी सुर्खियों में रहा है। मामला साल 2005 का है, जब इसी स्कूल में यूकेजी कक्षा में पढने वाली एक छात्रा को स्कूल की एक शिक्षिका ने होमवर्क पूरा न करने पर निर्वस्त्र कर दिया था। मामला चाहे एक दशक से अधिक पुराना हो लेकिन आज भी स्कूल की हालात वही हैं। बच्ची की मां ने उस घटना के बारे में बताया कि साल 2005 में उनकी बेटी विक्रांत चौक के केवी ब्लॉक मोहन गार्डन स्थित स्टार साइन पब्लिक स्कूल में यूकेजी क्लॉस में पढ़ती थी। एक दिन बुखार होने की वजह से वो अपना होमवर्क पूरा नहीं कर पाई, जब वो अगले दिन स्कूल पहुंची तो कक्षा अध्यापिका ने बतौर सजा उसके सारे कपड़े उतार दिए।












Click it and Unblock the Notifications