झारखंड के लातेहार में नक्सली हमला, 4 पुलिसकर्मी शहीद

लातेहार। झारखंड के लातेहार में शुक्रवार रात हुए नक्सली हमले में 4 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। राज्य के एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया। राज्य में इस महीने विधानसभा चुनाव भी होने वाला है। एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर हो गया था। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हथियारबंद नक्सलियों ने पुलिस पार्टी के वाहन पर हमला कर दिया। जिस वक्त हमला हुआ, तब चंदवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिसकर्मी आधिकारिक वाहन से जा रहे थे।

3 police personnel have lost their lives, 1 critically injured, in Naxal attack in Latehar

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड में यह नक्सली हमला लातेहार और लोहरदगा की सीमा पर हुआ है। यहां हाइवे पेट्रोल की गाड़ी में गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों पर नक्सलियों ने अचानक से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। शहीदों में एक एसआई और दो जवान शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर का नाम सुकिया उरांव बताया जा रहा है।शेष जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की और स्थिति को संभाले रखा। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट रविशंकर सिंह और चंदवा थाना प्रभारी मोहन पांडेय जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और जवाबी फायरिंग की।

बताया जाता है कि हमला करने के बाद नक्सली मारे गए जवानों का हथियार भी अपने साथ ले भागे।थाना से महज दो किमी की दूरी पर हुई फायरिंग से ग्रामीणों में काफी दहशत व्याप्त है। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों में दुबके हुए हैं। फायरिंग के दौरान आवागमन बंद कर दिए गए। खबर लिखे जाने तक जवान मोर्चा संभाले हुए हैं और जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। घटनास्थल पर सभी लोगों के आने-जाने रोक दिया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में लाए जाने की सूचना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ अस्पताल परिसर में उमड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+