साउथ अफ्रीका से मुंबई आए 4 यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव, अब करवाया जा रहा ये टेस्‍ट

साउथ अफ्रीका से मुंबई आए 4 यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव, अब करवाया जा रहा ये टेस्‍ट

मुंबई, 02 दिसंबर। कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो चुका है। वहीं दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आए 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिसके बाद मुंबई नगर पालिका और भी सतर्क हो गई है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए चारों यात्रियों का सैंपल जीनोम स्‍क्रीनिंग के लिए भेजा गया है ताकि ये पता लगाया जा सके कि वो कही दक्षिण अफ्रीका में पाए गए नए कोरोना वेरिएंट ओमिक्रान से तो प्रभावित नहीं है?

RT-PCR परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है

RT-PCR परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है

बता दें कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान के मद्देनजर इस वेरिएंट से प्रभावित देशों के यात्रियों के लिए RT-PCR परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही उनको 7 दिनों तक क्‍वांरटीन करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं दूसरे राज्‍यों से आने वाले यात्रियों को भी आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

कर्नाटक में पाए गए भारत के पहले दो ओमिक्रान केस

कर्नाटक में पाए गए भारत के पहले दो ओमिक्रान केस

बता दें कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान की भारत में भी एंट्री हो चुकी है। गुरुवार को भारत में ओमिक्रान के पहले दो कर्नाटक में केस कर्नाटक में सामने आए हैं। जिसके बाद हडकंप मच गया है। बेंगलुरू के एक 46 वर्षीय डॉक्‍टर ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके हैं और उनके संपर्क में आए 5 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं जिनका सैंपल लेकर जीनोमिक अनुक्रमण किया जा रहा है। ये वो प्रक्रिया है जो रक्त से लिए गए डीएनए के नमूने का विश्लेषण किया जाता है। जिनोम अनुक्रम किया आ

दूसरा ओमिक्रान मरीज छोड़ चुका है भारत

दूसरा ओमिक्रान मरीज छोड़ चुका है भारत

वहीं कर्नाटक में जिस दूसरे शख्‍स की ओमिक्रान रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वो 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है जो एक निगेटिव कोरोना रिपोर्ट के साथ भारत आया था। वह व्यक्ति, जिसने दोनों टीके की खुराक लग चुकी थी कर्नाटक आने पर उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी जिसके बाद उसे सेल्‍फ आइसोलेशन में रख दिया था। एक हफ्ते बाद, एक निजी लैब से एक निगेटिव कोविड रिपोर्ट के साथ वो दुबई फ्लाइट लेकर चला गया। उसके जाने के बाद जीनोम रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसके सीधे संपर्क में 24 लोग आए और 240 लोग इनडायरेक्‍टली संपर्क में आए जिन सभी का टेस्‍ट करवाया जा रहा है।बेंगलुरु में ओमिक्रान के प्रभावित डॉक्‍टर के संपर्क में आए 5 लोगों को हुआ कोरोना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+