बेंगलुरु में ओमिक्रान के प्रभावित डॉक्‍टर के संपर्क में आए 5 लोगों को हुआ कोरोना

बेंगलुरु, 02 नवंबर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की भारत में भी एंट्री हो चुकी है। गुरुवार को भारत में ओमिक्रान के पहले दो कर्नाटक में केस कर्नाटक में सामने आए हैं। जिसके बाद हडकंप मच गया है। कर्नाटक में सामने आए इन दो केसों की पुष्टि खुद भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। वहीं अब खबर है कि एक ओमिक्रॉन रोगी के संपर्क में आए पांच लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। मरीजों को अलग-थलग कर दिया गया है और उनके नमूने जीनोम परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

covid

जिन मरीजों को ओमिक्रॉन पाया गया उन्‍हें और उनके संपर्क में आए मरीजों को अलग-थलग कर दिया गया है और उनके नमूने जीनोम परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

बता दें कर्नाटक के जिन दो मरीज ओमिक्रॉन के सामने आए हैं उन रोगियों में से एक बेंगलुरु का एक 46 वर्षीय डाक्‍टर है और जिसे कोविड के दोनों टीके लग चुके हैं। उन्‍हें पिछले 21 नवंबर को बुखार और शरीर में दर्द के लक्षण नजर आए थे। इसके बाद अगले दिन कोविड टेस्‍ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका नमूना उसी दिन जीनोम काउटिंग के लिए भेजा गया था। लेकिन उनकी सेहत में सुधार होने के बाद तीन दिन बाद उन्हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई।

कर्नाटक सरकार ने कहा इस मरीज के संपर्क में 13 प्रत्यक्ष लोग सामने आए और 250 से अधिक लोग उनके माध्‍यम से संपर्क में आए। वहीं दूसरा ओमिक्रॉन रोगी एक 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है जो एक निगेटिव कोरोना रिपोर्ट के साथ भारत आया था। वह व्यक्ति, जिसने दोनों टीके की खुराक लग चुकी थी कर्नाटक आने पर उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी जिसके बाद उसे सेल्‍फ आइसोलेशन में रख दिया था। एक हफ्ते बाद, एक निजी लैब से एक निगेटिव कोविड रिपोर्ट के साथ वो दुबई फ्लाइट लेकर चला गया। उसके जाने के बाद जीनोम रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसके सीधे संपर्क में 24 लोग आए और 240 लोग इनडायरेक्‍टली संपर्क में आए जिन सभी का टेस्‍ट करवाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+