ओडिशा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट 4 लोगों की हुई मौत, 4 गंभीर रूप से हुए घायल

ओडिशा के खुर्दा जिले के एक गांव में एक घर में पटाखा फंटने से 4 लोगों की मौत हुो गई है और चार लोग घायल हैं। ये घटना तब हुई जब एक घर में लोग पटाखा बना रहे थे।

Explosion in illegal firecracker factory in Odisha

ओडिशा के खुर्दा जिले के में सोमवार को एक घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्‍ट्री में पटाखों में बड़ा विस्फोट हुआ। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। ये घटना उस समय हुई जब पीड़ित घर के अंदर कथित तौर पर पटाखे बना रहे थे।

पटाखे के विस्‍फोट से घर में बनी अवैध पटाखा फैक्‍ट्री हुई राख

इस घटना में जिस घर में अवैध पटाखा बनाने का कारखाना लगा हुआ था वह पूरी तरह से नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने और लोगों को बचाने में काफी समय लगा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस घर में पीड़ित पटाखे बना रहे थे वह विस्फोट में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

होली के त्‍योहार के लिए पटाखे कर रहे थे तैयार

पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना भुवनेश्वर से करीब 40 किलोमीटर दूर तांगी इलाके के भुसंदपुर गांव में उस समय हुई जब एक घर में होली के त्योहार के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे। तभी पटाखों में विस्‍फोट हुआ औश्र चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Recommended Video

    Manish Sisodia Tihar jail: BJP और CBI पर जमकर भड़की AAP | Arvind kejriwal | वनइंडिया हिंदी

    जिला प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी

    खुर्दा के जिलाधिकारी के सुदर्शन चक्रवर्ती ने मीडिया को दिए बयान में कहा अभी तक सिर्फ एक शव की पहचान हुई है। इसके साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि घर में पटाखे बनाने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+