नैनीताल: खाई में कार गिरने से चार लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को बाहर निकलवाया। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
नैनीताल। उत्तराखंड में बुधवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार चार मारे गए।

घटना नैनीताल में हुई है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को बाहर निकलवाया। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। कार दिल्ली के नंबर प्लेट की थी।
हादसा इतना भीषण था कि कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मुड़ गई। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि हादसा कैसे हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications