आधी रात को पटरी से उतरी चेन्नई-मैंगलोर एक्सप्रेस ट्रेन, 39 यात्री घायल, मौत की खबर नहीं

नयी दिल्ली। कल जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई थी तो कल आधी रात को तमिलनाडु में चेन्नई-मैंगलोर एक्सप्रेस हादसे की शिकार गई। हादसा वृधाचलम के पास पूवानुर में चेहुआ। जहां चेन्नई-मैंगलोर एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस हादसे में 39 यात्र‍ियों के घायल होने की खबर है।

train accident

हादसा रात के 2 बजे के आसपास हुआ। हादसे के वक्त ट्रेन के ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक ट्रेन की पांच बोगियां पटरी से उतर गई। हलांकि हादसा किस वजह से हुआ उसका पता अब तक नहीं चल पाया है। घटनास्थल चेन्नई से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर है। हादसे में घायल हुए यात्रियों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद से चेन्नई-मैंगलोर का ये मार्ग बाधित हो गया है। हादसे के बाद इस व्यस्ततम मार्ग पर कुछ देर के लिए ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं।

आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को जयपुर जंक्शन पर जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हलांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली क्योंकि हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार बहुत कम थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+