Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली-गुडगांव हाईवे पर चार कैब ड्राइवरों ने 15 मुसाफिरों को लूटा, गिरफ्तार

नई दिल्ली। गुडगांव पुलिस ने मंगलवार को चार कैब ड्राइवरों को लूट के केस में गिरफ्तार किया है। इन चारों पर दिल्ली-गुडगांव एक्सप्रेस-वे पर 15 मुसाफिरों को बंदूक दिखाकर डराते हुए लूटने का आरोप है। ये लोग एक ही कैब में सवार होकर निकलते थे और उन अकेले लोगों को निशाना बनाते थे, जो उनसे लिफ्ट मांगते थे।

4 Cab Drivers allegedly Rob 15 Passengers On Delhi Gurgaon Expressway arrested

पुलिस ने बताया है कि चारों आरोपी कैब सर्विस देने वाली एक बड़ी कंपनी में काम करते हैं। इन चारों ने बीते तीन महीने में 15 से ज्यादा लोगों के साथ लूटपाट की है। जिन लोगों को इन्होंने निशाना बनाया, उनमें हरियाणा, मेवात, पलवल और दूसरे शहरों के लोग हैं।

इन चारों ने पुलिस के सामने यात्रियों से कैश, एटीएम, मोबाइल, अंगूठी और चैन वगैरह लूटने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इन चारों को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही लूट के लिए इस्तेमाल की गई दो टैक्सी भी सीज कर दी हैं।

पुलिस ने बताया है कि इनमें एक कैब को ड्राइव करता था और तीन लोगो बैठे होते थे। ऐसे में एक और आदमी की ही जगह कार में होती थी। अलग-अलग जगहों पर किसी शेयरिंग कैब या ऑटो की तलाश में खड़े लोगों के पास जाकर ये रुकते थे और एक ही आदमी की जगह होने की बात कह एक शख्स को बैठा लेते थे। शहर के बाहर जाते ही ये लोग बंदूक दिखाकर उसे लूट लेते थे और कहीं भी उसको उतार देते थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+