मोदी सरकार के 36 केंद्रीय मंत्री करेंगे कश्मीर का दौरा, गांव-गांव तक पहुंचाएं PM मोदी का ये संदेश

मोदी सरकार के 36 मंत्री आज से 25 जनवरी तक कश्मीर दौरे पर

Recommended Video

    PM Modis के 36 Ministers आज से Jammu-Kashmir के दौरे पर | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के 36 केंद्रीय मंत्री आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। ये केंद्रीय मंत्री 25 जनवरी तक कश्मीर रहेंगे और वहां गांव-गांव जाकर लोगों में विकास का संदेश फैलाएंगे। सरकार जम्मू-कश्मीर के गांवों और शहरों में विकास का संदेश फैलाने के लिए बड़े अभियान के तौर पर इसका संचालन कर रही है।

     38 Minister of Modi Government Visit Jammu and Kashmir till 25th January, Know the reason

    इसी अभियान के तहक केंद्र सरकार के 36 मंत्री जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे और वहां के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दौरे को लेकर कश्मीर जा रहे केंद्रीय मंत्रियों से अपील की है कि वे सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी विकास का संदेश फैलाने की कोशिश करें।

    जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम के मुताबिक ये मंत्री पूरे कश्मीर में 60 स्थानों का दौरा करेंगे। लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें विकास कार्यक्रमों की जानकारी देगे। पीएम मोदी ने इन केंद्रीय मंत्रियों से अपील की है कि वो स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान विकास का संदेश फैलाएं। उनसे विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की जानकारी भी दें, ताकि इन योजनाओं का लाभ उन लोगों तक पहुंचाया जा सके। इसके तहत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रियासी जिले के कटरा और पंथाल इलाके का दौरा 19 जनवरी को करेंगी।

    उसी दिन रेल मंत्री पीयूष गोयल श्रीनगर जाएंगे। गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी 22 जनवरी को गांदरबल और 23 जनवरी को मनीगाम का दौरा करेंगे। जबकि कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद 24 जनवरी को बारामूला जिले के सोपोर जाएंगे। इसी तरह से 36 केंद्रीय मंत्रियों का शिड्यूल तैयार किया गया है जो जम्मू कश्मीर में केंद्र की योजनाओं को पहुंचाने और लोगों के विकास के लिए काम करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+