दिल्ली: गौशाला में 36 गायों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश
नई दिल्ली। गौरक्षा के नाम पर देश के अलग-अलग राज्यों में कथित गौ रक्षकों की भीड़ के हाथों जहां कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका के छावला इलाके में एक गौशाला में 36 गायें मृत मिली हैं। पुलिस और डॉक्टरों की टीम की तरफ से यह आशंका जताई जा रही है कि गायों की मौत बीमारी की वजह से हुई है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली थी।टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 1400 गायों वाली गौशाला में 36 गायों के बीमारी की वजह से मरने का संदेह जताया जा रहा है।

डॉक्टरों ने घटना स्थल की जांच की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक साथ बहुत अधिक संख्या में गायों के मौजूद होने की वजह से गौशाला में ठीक से साफ-सफाई नहीं होती थी। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि गायों को समय से खाना भी नहीं दिया जाता था। बारिश के मौसम में गौशाला में साफ सफाई बेहद जरूरी हो जाती है और ऐसा न करने पर गंदगी की वजह से गायें बीमार पड़ने लगती हैं। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार भी तुरंत एक्शन में आ गई है। सरकार ने इस मामले पर जांच के आदेश दिए हैं साथ ही 24 घंटे के अदर इस रिपोर्ट मांगी है।
जानकारी के मुताबिक गायें आचार्य सुशील की बताई जा रही हैं। डीसीपी ने कहा कि शुरुआती तौर पर लग रहा है सभी गायों की मौत बीमारी की वजह से हुई है। गौशाला के आसपास भी पानी भरा हुआ था। मौके पर पुलिस टीम वेटरनरी विभाग के लोग मौजूद है। जो भी लापरवाही होगी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। वहीं साउथ एमसीडी के मेयर नरेंद्र चावला का कहना है कि जहां गायों की मौत हुई है वो गौशाला दिल्ली सरकार के अधीन है। हम केवल आवारा/ बीमार गायों को ठेकेदारों के मार्फत वहां भिजवा देते हैं। गौशाला का प्रशासन, संचालन, रखरखाव सबकुछ दिल्ली सरकार के अधीन है।












Click it and Unblock the Notifications