दिल्ली: कोहरे की वजह से 35 ट्रेनें लेट, 3 के समय में बदलाव, 10 रद्द

नई दिल्लीः नॉर्थ इंडिया में कोहरे का कोहराम जारी है। कोहरे से जहां आम आदमी को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं कोहरे के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है। शनिवार को कोहरे के कारण दिल्ली आने वाले 35 ट्रेने लेट हैं वहीं 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। तीन ट्रेनों के समय को भी बदला गया है।

35 trains arriving late, 10 cancelled and 3 rescheduled due to decreased visibility

नॉर्थ इंडिया में कोहरे के कारण आम जन पिछले एक महीने से परेशान है। इसी सोमवार को भी दिल्ली आने वाली करीब 39 ट्रेनें लेट चल रही थी तो वहीं 13 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था। नॉर्थ इंडिया में कोहरे की वजह से आम आदमी के साथ-साथ यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है। इस सीजन में ठंड की वजह से कई बार ट्रेनों के समय को बदला गया है तो वहीं कई बार ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है।

साल के शुरुआती सप्ताह में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना था कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि औसत तापमान से भी दो डिग्री कम है। कोहरे का कहर रेलगाड़ियों पर ही नहीं बल्कि विमानों पर भी देखने को मिला है। अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार को 12 उड़ानें लेटलतीफी की शिकार हुईं।

यह भी पढ़ें- करणी सेना ने दी प्रसून जोशी की पिटाई करने की धमकी, हरीश साल्वे पर भी साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+