देश में कोरोना के 32,937 नए मामले, केरल में हालात अभी भी बेकाबू
नई दिल्ली, 16 अगस्त: कोरोना महामारी की दूसरी लहर तो खत्म हो गई है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में केस सामने आ रहे हैं। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चला रही हैं। तमाम एहतियात के बाद भी देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 32,937 नए केस सामने आए, साथ ही 417 लोगों की मौत हुई, जबकि 35,909 लोग रिकवर हुए हैं। ऐसे में अब देश में एक्टिव केस की संख्या 3,81,947 है।
Recommended Video

देश में कुल मामलों की बात करें, तो संख्या अब 3.22 करोड़ पहुंच गई है। जिसमें से 4.31 लाख की मौत हुई, जबकि 3.14 करोड़ लोग रिकवर हो गए हैं। वहीं केरल के हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं। बीते 24 घंटे में वहां पर 18,582 मामले सामने आए। दूसरे शब्दों में कहें तो देश में कुल मामलों का आधा तो सिर्फ केरल से ही सामने आ रहा है। इसके अलावा 102 लोगों की मौत भी वहां पर हुई है।
दूसरी ओर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के हालात सुधर रहे हैं, जहां पिछले 24 घंटे में सिर्फ 4797 मामले सामने आए। इसके अलावा 130 की मौत हुई। जिस वजह से अब वहां पर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 63.92 लाख हो गई है, जिसमें से 1.35 लाख की मौत हुई। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 64,219 है।
कितनों को लगी वैक्सीन?
सरकार तेजी से वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वैक्सीन की कमी अभी भी देश में बनी हुई है। जिस वजह से पिछले 24 घंटों में 17,43,114 लोगों को ही टीका लगा। ऐसे में अब कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 54,58,57,108 हो गया है। सरकार का दावा है कि जल्द ही रोजाना का आंकड़ा बढ़ाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications