Air India Flight: एयर इंडिया की 32 फ्लाइट्स में बम की धमकी, NIA के पूरे देश में सुरक्षा प्रयास तेज
Air India Flight Bomb Threat: देश में विमान यात्रा के दौरान बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 15 दिनों में लगातार कई विमानों को बम की धमकियां मिल चुकी हैं। ताजा मामले में एयर इंडिया के 32 विमानों में बम होने की सूचना मिली, जिससे यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मंगलवार के दिन भी फ्लाइट्स को बम की धमकी के लगातार कई मामले सामने आए। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से सभी उड़ानों को सुरक्षित लैंड कराया गया, और अभी तक किसी विमान में बम नहीं पाया गया है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय विमानन कंपनियों के पिछले दो हफ्तों में 400 से ज्यादा विमानों को अब तक बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिल चुकीं हैं। ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया के माध्यम से मिली हैं। मंगलवार को एयर इंडिया के विमानों को टारगेट किया गया।
धमकी के मिलते ही सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गए। सिर्फ एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जबकि बाकी उड़ानों को सुरक्षित उनके गंतव्य पर पहुंचने दिया गया। धमकी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बलों ने सभी विमानों से यात्रियों को बाहर निकाला और विमान की गहन जांच की।
धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद
एयर इंडिया के कुछ विमानों में धमकी भरे संदेश टॉयलेट में लिखे मिले, जबकि कुछ धमकियां ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए भेजी गई थीं। एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यात्रियों और विमान की पूरी तरह से तलाशी ली और सभी को सुरक्षित घोषित किया।
इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और ऐसी झूठी धमकियों की गहन जांच की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी उड़ानों पर कड़ी निगरानी बढ़ा दी है।
सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को एडवाइजरी जारी
फर्जी धमकी कॉलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने पिछले हफ़्ते सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को एक सलाह जारी की, जिसमें उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी (IT) नियमों और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधानों का पालन करने और बम की धमकी वाले पोस्ट को 'तुरंत' हटाने के लिए "उचित प्रयास" करने के लिए कहा गया, अन्यथा "जिम्मेदार ठहराया जाएगा"।












Click it and Unblock the Notifications