रोहिंग्या की बस्ती से मिला 30 लाख का कैश, एक ही परिवार के 3 लोग हिरासत में

नई दिल्ली। जम्मू के चन्नी हिम्मत इलाके में एक रोहिंग्या झोपड़ी से 30 लाख रु बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक ही परिवार के 3 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस के मुताबिक, एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी कर 500 और 2000 के नए नोटों में करीब 27 लाख रु बरामद किए गए जबकि 3 लाख रु अलग-अलग नोटों के रूप में बरामद किए गए। ये पहली बार है जब रोहिंग्या परिवार के यहां से इतनी बड़ी रकम मिली है।

ये भी पढ़ें: आतंकवाद और खतरों से निपटने के लिए देश को आज मिलेगी पहली महिला SWAT टीम, जानिए 5 बड़ी बातें

30 lakh seized in cash from rohingya jhuggi in jammu, 3 held

सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए रोहिंग्‍या ने पुलिस को बताया कि ये सारे पैसे इस्‍माइल और नूर आलम के हैं। उन्‍होंने पुलिस को बताया कि इस्माइल और नूर दो-तीन दिन पहले बांग्‍लादेश चले गए। हालांकि वो लोग ये नहीं बता सके कि वीजा के बिना वो दोनों कैसे बांग्‍लादेश चले गए। बताया जा रहा है कि ये लोग जम्‍मू में पिछले पांच-छह साल से रह रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, ये सारा पैसा एक प्लास्टिक कंटेनर में कबाड़ के नीचे सूटकेस में छिपाकर रखे गए थे। पुलिस हवाला, आंतकी गतिविधियों, मानव तस्करी और ड्रग जैसे एंगल पर भी इसकी जांच कर रही है। बता दें कि जम्मू में रोहिंग्या परिवारों की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा काफी विरोध भी किया जाता रहा है। जम्‍मू चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्‍ट्री और जम्‍मू एंड कश्‍मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी जैसी संस्थाएं उनको बाहर निकालने की मांग करती रही है। इन्होंने रोहिंग्या को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर: पुलिस जीप पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी पप्पू समेत 6 कांवड़िए गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+