जुहू बीच पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे लोग और दिख गई 30 फीट लंबी व्‍हेल

मुंबई। शुक्रवार को मुंबई के जुहू बीच पर लोगों के बीच डर, हैरानी और अफरा-तफरी का माहौल था। मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि उनके सामने जो नजारा है वह सच है या कोई सपना।

whale-juhu-beach

इन लोगों को बीच पर 30 फीट लंबी व्‍हेल मछली मरी हुई दिखी और लोग हैरानी से भर गए। बताया जा रहा है कि यह व्‍हेल गुरुवार देर रात बहकर आ गई है। यह व्‍हेल ब्राईडे प्रजाति की है और फिलहाल इसकी मौत की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

जुहू चौपाटी के पुलिस ऑफिसर अपनी टीम के साथ यहां पर पहुंच गए। उन्‍होंने बताया कि 30 फीट की इस व्‍हेल का वजन विशेषज्ञों के मुताबिक 15 से 20 टन हो सकता है।

पुलिस की मानें तो यह पहला मौका है जब इस तरह की कोई व्‍हेल समंदर से बहकर बीच पर आ गई है। मुंबई महानगर पालिका और वन्य सरंक्षण टीम इसे हटाने की कोशिशें कर रही है लेकिन इसका वजन उनके काम के आड़े आ रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि इस हटाने में समय लगेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी मौत कचरा खाने की वजह से हो सकती है। उन्‍होंने बताया है कि यह बहुत ही युवा व्‍हेल है और इसकी उम्र भी साधारणतया काफी ज्‍यादा होती है। अधिकारियों के मुताबिक इसकी मौत दो दिन पहले हो गई थी।

फिलहाल पुलिस लोगों को इससे दूर रखने की कोशिशों में लगी हुई है। फॉरेंसिक टीम का कहना है कि इसे जल्‍द से जल्‍द हटाना होगा क्‍योंकि शव में गैस जमा होने से ब्‍लास्‍ट होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+