सचिन पायलट के संपर्क में 30 कांग्रेसी और निर्दलीय विधायक, हर फैसले पर देंगे समर्थन: सूत्र
नई दिल्ली। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को एसओजी द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद से राज्य की राजनीति में उठापटक जारी है। ऐसी खबरें हैं कि सचिन पायलट अपने कई समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली में हैं। सूत्रों के मुताबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज सचिन पायलट दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संपर्क में भी हैं। रविवार को न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 30 कांग्रेसी विधायक और कुछ निर्दलीय विधायक सचिन पायलट के संपर्क में हैं और वह जो भी फैसला लेंगे उस पर सभी विधायक अपना समर्थन देंगे।
Recommended Video

इस बीच कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने आरोप लगाया है कि भाजपा राजस्थान में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। भाजपा राजस्थान में अनिश्चितता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन वह इसमें कभी सफल नहीं होगी। राजस्थान में जारी सियासी संकट की बीच ख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आवास पर सोमवार सुबह 10:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बुलाई है। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी ने कहा, ऐसे समय में जब हम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे हैं और भाजपा सत्ता के लिए लड़ रही है। राजस्थान सरकार अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेगी।
इस बीच राजस्थान कांग्रेस के विधायक रोहित बोहरा ने अपने एक बयान में कहा, हम व्यक्तिगत कारणों से दिल्ली गए थे, अगर मीडिया कहता है कि हम इस वजह से या वहां गए हैं, तो यह हमारी समस्या नहीं है। रोहित बोहरा ने आगे कहा कि हम किसी विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहते। हम कांग्रेस के सिपाही हैं और अपनी अंतिम सांस तक पार्टी के साथ रहेंगे। मेरा इतिहास है कि 90 साल से चौथी पीढ़ी में हम कांग्रेस के साथ हैं, हम किसी के साथ नहीं हैं हम कांग्रेस के साथ हैं। बता दें कि एएनआई के सूत्रों के मुताबिक 30 कांग्रेसी विधायक और कुछ निर्दलीय विधायक सचिन पायलट के संपर्क में हैं और उन्होंने जो भी फैसला किया है, उस पर अपना समर्थन देंगे।
यह भी पढ़ें: जानिए कैसी है कोरोना पॉजिटिव अमिताभ और अभिषेक की हालत, अस्पताल ने दी ये जानकारी












Click it and Unblock the Notifications