जानिए कैसी है कोरोना पॉजिटिव अमिताभ और अभिषेक की हालत, अस्पताल ने दी ये जानकारी

मुंबई। अमिताभ बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन कारोना पॉजिटिव होने के बाद से नानावती अस्‍पताल में भर्ती हैं। उनके चाहने वाले जल्‍द उनकी जल्‍द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वाराणसी और कोलकाता में बाकायदा पूजा-पाठ शुरू कर दिया गया है। इसी बीच नानावती अस्‍पताल के आइसोलेशन केयर सेवा विभाग के डायरेक्‍टर का बयान आया है। डायरेक्‍टर डॉक्‍टर अब्‍दुल समद अंसारी ने कहा है कि अमिताभ और अभिषेक बेहतर महसूस कर रहे हैं। दोनों यहां अलग-अलग वार्ड में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan, Abhishek Corona positive: स्वास्थ्य मंत्री ने दी सेहत की जानकारी | वनइंडिया हिंदी
    अमिताभ-अभिषेक ने ली अच्‍छी नींद, पहले से बेहतर कर रहे हैं महसूस

    अमिताभ-अभिषेक ने ली अच्‍छी नींद, पहले से बेहतर कर रहे हैं महसूस

    उन्‍होंने बताया कि अभिषेक बच्‍चन नॉमर्ल वॉर्ड में भर्ती हैं तो वहीं अमिताभ को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्‍टर अंसारी ने बताया कि दोनों ने बीती रात अच्‍छी नींद ली है और सुबह नाश्‍ता किया है। आपको बता दें कि इससे पहले अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ने भी कहा था कि अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर हैं। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और वह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

    अमिताभ बच्‍चन के चारों बंगलों को किया गया सैनेटाइज

    अमिताभ बच्‍चन के चारों बंगलों को किया गया सैनेटाइज

    बीमएसी ने जानकारी दी है कि अमिताभ और अभिषेक के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए एक टीम अमिताभ बच्चन के बंगलों - जनक, जलसा और प्रतीक्षा में मौजूद है। एक टीम इन बंगलों के सैनिटाइजेशन के लिए भी तैयार की गई है। वहीं बंगले के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है।

    ट्वीट कर खुद दी थी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर

    ट्वीट कर खुद दी थी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर

    अभिषेक बच्चन ने भी अपने कोरोना से संक्रमित होने की खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, "आज मेरा और पिताजी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया। हम दोनों को बहुत हल्के लक्षण थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारा परिवार तथा स्टाफ के भी टेस्ट हो गए हैं। मेरा सबसे अनुरोध है कि शांति बनाए रखें और परेशान न हों। धन्यवाद"। अमिताभ बच्‍चन ने भी ट्वीट कर कहा था कि "मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल अधिकारियों को सूचित कर रहा है। परिवार और कर्मचारियों का भी टेस्ट हुआ है, परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है। पिछले 10 दिनों में मेरे साथ जुड़े सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया खुद की जांच करा लें।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+