जम्मू-कश्मीरः त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर(Jammu kashmir) के अवंतीपोरा (Awantipora) के त्राल इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। सुरक्षाबलों को मंदोरा में आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी।

3 Terrorist neutralised in encounter in Jammu and Kashmir’s tral

पुलिस को त्राल के एक इलाके में आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जिसके बाद एक घर से सुरक्षाबलों के उपर फायरिंग शुरू हो गई।विजय कुमार के अनुसार जब तलाशी के दौरान सुरक्षा बल उस घर के पास पहुंचे जिसमें आतंकी छिपे थे, तो उनको आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका और गोलियां भी चलाईं।

जवाब में सुरक्षाबलों ने भी करवाई की और ऑपरेशन में तीनों आतंकियों को मार गिराया और इनके कब्ज़े से एक AK-47, 2 पिस्तोल और 4 ग्रेनेड समेत बहुत सारा गोला बारूद बरामद किया। तीनों मारे गए आतंकियों की पहचान स्थानीय आतंकियों के तौर पर हुई है, जिनमें दो आतंकी इसी साल जनवरी की शुरुआत में आतंकी संगठन में शामिल हुए थे।

मारे गए आतंकियों में से एक आरिफ़ बशीर तराल में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल था, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी और आठ आम नागरिक ज़ख़्मी हुए थे, जबकि दूसरा आतंकी वारिस हसन पिछले साल अगस्त के महीने में आतंकी बना था। तीसरे आतंकी की पहचान तराल के सय्यद आसिफ़-उल-हक़ के तौर पर की गई है।

बीते बुधवार को भी आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में भारतीय सेना के जवानों पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक सैनिक शहीद हो गया था। जबकि, तीन घायल हो गए थे। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही थी। इस हमले को 2021 का पहला आतंकी हमला भी कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+