खेल-खेल में लकड़ी के बॉक्स में बंद हुए तीन मासूम भाई-बहन, मौत
नई दिल्ली। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीन बच्चों का शव लकड़ी के एक बॉक्स में मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि यह शव पिथौरागढ़ जिले में शनिवार रात को एक लकड़ी के बॉक्स में मिले हैं। पुलिस का मानना है कि बॉक्स में दो लड़कियां जिनकी उम्र 7-10 वर्ष के बीच की है जबकि एक लड़का जिसकी उम्र तकरीबन 4 वर्ष है। सभी बच्चे भाई-बहन हैं। पुलिस को इस बात का शक है कि जब यह सभी बच्चे इस लकड़ी के बॉक्स में खेल रहे थे तभी वह इसमे फंस गिए और सांस फूलने से इनकी मौत हो गई।

डीसीपी पिथौरागढ़ शेकर सूयल ने बताया ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, सभी बच्चों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिन बच्चों के शव पाए गए हैं उनका नाम निशा, सपना और कार्तिक है। यह घटना पिथौरागढ़ के धारचुला के बुलवाकोट के कुमती गांव की है जोकि देहरादून से 457 किलोमीटर दूर है। सूयल ने बताया कि बच्चों अपने दादा के फॉर्म हाउश पर माता-पिता के साथ गए थे। इसी दौरान उनके माता-पिता कीराजारी इकट्ठा करने के लिए पहाड़ पर गए हुए थे।
कीराजारी एक तरह का फंगस होता है जोकि पहाड़ों पर पाया जाता है, जिसे वायग्रा के रूप में भी जाना जाता है। जिसे बटोरने के लिए स्थानीय लोग मई-जून के माह में जाते हैं, जब बर्फ पिघल रही होती है। सूयल ने बताया कि जब दादा-दादी अपने घर वापस आए तो उन्होंने बच्चों को वहां नहीं पाया। जिसके बाद उनकी तलाश की गई तो उन्हें लकड़ी का बॉक्स में मिला जिसमे वह सभी बच्चे थे। जिला प्रशासन बच्चों के माता-पिता तक यह खबर पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications