आगरा में बड़ा हादसा, मिट्टी में दबने से 3 बच्चों की मौत, चार घायल

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा (agra) जिले के सिकंदरा थाने के रुनकता पुलिस चौकी के पीछे नगरा बस्ती में गुरुवार की शाम बड़ा हादसा (accident) हो गया। नगरा बस्ती में गुरुवार को तालाब में मिट्टी ढह कर गिर गई। उसमें खेलते सात बच्चे दब गए। हादसे में तीन बच्‍चों की मौत हो गई है। एसडीएम सुमित सिंह ने बताया, 7 बच्चे खेलते हुए मिट्टी में दब गए, रेस्क्यू टीम ने उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया।

Recommended Video

    आगरा में बड़ा हादसा, मिट्टी में दबने से 3 बच्चों की मौत, चार घायल
    3 children dead four injured in mud slide in Agra

    नगरा बस्ती में निवर्तमान प्रधान द्वारा तीन दिन से पुराने तालाब की खोदाई का काम कराया जा रहा है। जेसीबी से खोदाई होने के चलते तालाब में 12 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। गुरुवार को काम बंद था। जेसीबी से खोदाई के चलते तालाब में गड्ढे के आसपास की मिट्टी पोली हो गई है। गुरुवार तीसरे पहर करीब चार बजे तालाब में नगरा बस्ती के 10-12 बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान यह बच्चे खेलते हुए गड्ढे के पास चले गए। अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई।

    अचानक हुए इस हादसे के चलते बस्ती में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए। राहत कार्य में जुट गए। हादसे के चलते मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने एक घंटे चले रेस्क्यू के बाद बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें एसएन इमरजेेंसी और सिकंदरा हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में डाक्टराें द्वारा तीन बच्चों काे म़ृत घोषित कर दिया गया।

    एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हादसे में राधा (10) पुत्री जितेंद्र, सोनल (6) पुत्र हरिओम और दक्ष (5) पुत्र कप्तान की मौत हो गई। अनिकेत, देव,सारिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अंशु पुत्र पप्पू की हालत ठीक थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+