ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला के पास मिले तीन शव, इलाके में दहशत
देहरादूनः उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता भवन के पास लक्ष्मण झूला के पास तीन शव मिलने से दहशत फैल गई। ये शव दो पुरुषों और एक 12 साल के बच्चे के थे। बताया जा रहा है कि इन्होंने आत्महत्या की। पुलिस को शुरुआत में इनकी पहचान करने में काफी मुश्किल आई, लेकिन बाद में मृतक की कमीज में टेलर के स्टीकर के जरिए आगरा पुलिस ने इनकी पहचान की।

बताया जा रहा है कि लक्ष्मण झूला के पास मिले शव एक ही परिवार के सदस्यों के थे। ये शव दादा(60), बेटा(35) और पोते(12) के थे। इस आत्महत्या के पीछे कुछ पारिवारिक कारण बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग और युवक के मुंह से और किशोर के नाक से झाग निकल रहा था। इसके शव के पास से पानी और शीतल पेय की बोतलें भी मिलीं।
इस मामले की जांच कर रहे थानाध्यक्ष प्रदीप राणा का कहना है कि टेलर के स्टीकर के सहारे पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। हमने आगरा थाने की पुलिस को मृतकों के कपड़ों में लगे टेलर के स्टीकर और उनके फोटो भेजे थे। एक टेलर ने तो ऐसे किसी शख्स को जानने से इन्कार किया, लेकिन राहुल टेलर्स ने पुलिस को कुछ इनपुट दिए। इसके आधार पर पुलिस मृतकों के घर तक पहुंच गई।'
इस मामले के बाद इलाके के लोगों में काफी दहशत है। इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस को और ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है। पुलिस को रात में ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।'
एक स्थानिय नागरिक माधव जैन का कहना है कि ये सोचकर ही बुरा लगता है कि है कि ये तीनों आतमहत्या करने के लिए ऋषिकेश आए थे। यह एक पवित्र शहर है यहां लोग पूजा-पाठ के लिए आते हैं। ना की अपनी जान देने के लिए।''
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: सेना ने एक आंतकी को किया ढेर, एक नागरिक भी घायल












Click it and Unblock the Notifications