भारत में सामने आए कोरोना के 3.46 लाख नए मामले, इस जिले में मिले सर्वाधिक केस

भारत में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3.46 लाख नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 2,600 लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। भारत में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3.46 लाख नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 2,600 लोगों की मौत हो गई। पिछले 3 दिनों में भारत में कोरोना के लगभग 9.94 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन कोरोना के कारण भारत में 2 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। वहीं, ब्राजील में गुरुवार को कोरोना के 79,719 नए मामले सामने आए, इस दौरान अमेरिका में 62,642 जबकि तुर्की में 54,791 नए मामले दर्ज किए गये। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुए अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना के कई गुना मामले दर्ज किए जा रहे हैं। गुरुवार को विश्वभर में दर्ज किए गए कोरोना के 8.9 लाख मामलों में से 37% मामले अकेले भारत में दर्ज किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,46,786 नए Covid 19 केस, 2624 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    corona

    वहीं, अगर भारत में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित 10 शहरों की बात करें तो 10 में से 5 अकेले महाराष्ट्र के हैं। भारत के 10 सबसे अधिक प्रभावित शहरों में बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, थाणे, लखनऊ, नासिक, कमरुप मेट्रो (गुवाहाठी) और अहमदाबाद हैं। जबकि मुंबई और दिल्ली कोरोना के केसों के मामले में रोज सुर्खिया बना रहे हैं। बेंगलुरु देश में सबसे अधिक सक्रिय मामलों वाला जिला बन गया है। बेंगलुरु में कोरोना के लगभग 1.5 लाख सक्रिय मामले हैं। बेंगलुरु के बाद पुणे एकमात्र ऐसा जिला है जहां कोरोना के 1 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।

    यह भी पढ़ें: 24 घंटे के अंदर बॉलीवुड से दूसरी बुरी खबर, अभिनेता ललित बहल का कोरोना वायरस से निधन

    महाराष्ट्र के जिन पांच राज्यों में कोरोना के सर्वाधिक मामले हैं उनमें- पुणे, मुंबई, नागपुर, थाणे और नासिक शामिल हैं। बेंगलुरु में सक्रिय मामलों की संख्या सभी चार राज्यों- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल और कर्नाटक से अधिक है। शुक्रवार को जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए उनमें केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ शामिल हैं। राज्य स्तर पर बात करें तो शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 66,836 नए मामले दर्ज हुए।

    वहीं, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश राज्यों में प्रत्येक में कोरोना के लगभग 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। वहीं, शुक्रवार को महाराष्ट्र में देश के किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा मौतें (773) दर्ज हुईं, जोकि देश में हुईं कुल मौतों का 30% थीं। इसके बाद क्रमश: दिल्ली (348), छत्तीसगढ़ (219) दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात में शुक्रवार को 100 से अधिक मौतें दर्ज हुईं। तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित आठ अन्य राज्यों ने शुक्रवार को 50 से अधिक मौतें कोरोना के कारण हुईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+