मोदी सरकार के दो साल: इंडिया गेट पर आज मनेगा महाजश्न
नई दिल्ली। आज दिल्ली के इंडिया गेट पर पांच घंटे का महाजश्न 'जरा मुस्कुरा दो' का आयोजन किया गया है। इस मेगा मोदी शो में मोदी सरकार अपने दो साल के अचवीमेंट के बारे में बतायेगी। खबर है कि इस शो को होस्ट करेंगे चर्चित अभिनेता आर माधवन। यह शो शाम पांच बजे से रात दस बजे तक चलेगा।
'जरा मुस्करा दो' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के नेशनल चैनल डीडी पर होगा। इस कार्यक्रम के जरिये सरकार पूरे देश को स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया और ग्रामीण विद्युतीकरण जैसे कार्यक्रम के बारे में बतायेगी।
आपको बता दें कि ये कार्यक्रम तो आज दिल्ली में होगा लेकिन सरकार के दो साल पूरे होने पर केन्द्र सरकार देश के कई शहरों में भी कई कार्यक्रम करने वाली है जो कि शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू की निगरानी में संपन्न होंगे। बीजेपी करीब इस सिलसिले में 26 मई से 10 जून के बीच 200 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित करने वाली है।
इस आयोजन को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवला ने भाजपा का निशाना साधा है और कहा है कि सरकार जनता के पैसों का गलत प्रयोग कर रही है।अपने इस मेगा शो के लिए उसने करीब 100 करोड़ से ज्यादा केवल विज्ञापन पर खर्चा कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications