दिल्ली में ‘रेड लाइट ऑन, इंजन ऑफ’ का दूसरा चरण 16 नवंबर से शुरू
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदूषण निरोधक पहल 'रेड लाइट ऑन, इंजन ऑफ' शुरू किया है। 16 नवंबर से अभियान का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हम 'रेड लाइट ऑन, इंजन ऑफ' अभियान का दूसरा चरण 16 नवंबर से शुरू करेंगे। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए 2,500 मार्शल तैनात किए जाएंगे।

इनकी मदद से इस अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। उनका कहना है कि अकसर लोग रेडलाइट पर अपने वाहनों को चालूकर वातावरण में प्रदूषण फैलाने का काम करते हैं। इसके रोकने के लिए दिल्ली में अभियान जारी है। मार्शल वाहनों के रेड लाइट पर रुकते ही उन्हें वाहनों को बंद करने की अपील करते हैं। इससे दिल्लीवासियों में रेडलाइड पर वाहन को बंद करने की जागरुकता बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications