जम्मू-कश्मीर में शुरू हुई प्रीपेड-पोस्टपेड 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा
Recommended Video
श्रीनगर। पिछले कई महीनों से कश्मीर घाटी में बंद इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार मध्यरात्रि से बहाल कर दी गईं। सरकार की ओर से घाटी के 20 जिलों में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज आधी से शुरू हो गईं। जम्मू कश्मीर प्रशासन के गृह विभाग की एक अधिसूचना के मुताबिक मोबाइल फोन पर 2जी स्पीड के साथ इंटरनेट सुविधा 25 जनवरी से चालू हो जाएगी। इंटरनेट की सुविधाएं पोस्टपेड और प्री पेड दोनों यूजर्स को मिलेंगी।

मोबाइल फोन पर 2जी इंटरनेट सुविधा 31 जनवरी तक बहाल रहेगी
आदेश में कहा गया कि मोबाइल फोन पर 2जी इंटरनेट सुविधा 31 जनवरी तक बहाल रहेगी और इसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। हालांकि घाटी के लोगों की सोशल मीडिया साइटों तक पहुंच नहीं होगी। लोग इंटरनेट सर्विसेज के जरिए सिर्फ 301 वेबसाइट्स का इस्तेमाल ही कर सकेंगे। सरकार के सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों से मिली रिपोर्ट और हालातों को सामान्य होता देख प्रशासन की ओर से इंटरनेट सेवाओं की बहाली का फैसला किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में लगाए प्रतिबंधों को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी
जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के साथ पांच अगस्त को घाटी में इंटरनेट और मोबाइल संपर्क को रोक दिया गया था। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में लगाए प्रतिबंधों को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इंटरनेट का अधिकार, अभिव्यक्ति के अधिकार के तहत आता है और यह भी मूलभूत अधिकार हैं।

1 जनवरी से कश्मीर के सभी इलाकों में एसएमएस सुविधा बहाल कर दी गई थी
सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाली सभी संस्थाओं में इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने के लिए कहा था। जिसके बाद अब सरकार ने जम्मू कश्मीर के कुछ जिलों में 2जी मोबाइल इंटरनेट और संस्थानों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इससे पहले 1 जनवरी से कश्मीर के सभी इलाकों में एसएमएस सुविधा बहाल कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications