10वीं के छात्र के साथ महिला टीचर का प्रेम संबंध, तीन दिन तक दिल्ली, जम्मू घूमने के बाद हुई गिरफ्तार

चंडीगढ़। कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले अपने ही छात्र के साथ 29 वर्षीय महिला टीचर के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला टीचर अपने ही छात्र के साथ प्रेम संबंध के चलते फरार हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद कोर्ट ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इंसपेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार छात्र की उम्र महज 15 वर्ष है और टीचर उसके साथ शुक्रवार से लापता थी।

पिता ने दर्ज कराई शिकायत

पिता ने दर्ज कराई शिकायत

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जब जब स्कूल के प्रिंसिपल को इस बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों के परिवार को स्कूल बुलाया। लेकिन जब लड़के के पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत की तो महिला टीचर के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। लड़के के पिता का आरोप है कि महिला टीचर उनके बेटे पर दबाव बना रही थी और उसे लालच दे रही थी। जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि छात्र महिला टीचर से अक्सर बात करता था। जिसके बाद दोनों ने आपस में फोन नंबर की अदला-बदली की थी और सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसूरे के संपर्क में थे।

Both were in relation

पुलिस ने बताया कि हमे जांच में यह पता चला कि टीचर छात्र को अक्सर फोन करती थी। शुक्रवार को टीचर अपना मोबाइल पोन घर पर ही छोड़ आई थी। सोमवार की सुबह उसे फतेहाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद छात्र को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उसने पूरी घटना को विस्तार से बताया। पूछताछ में महिला टीचर ने बताया कि वह छात्र को लेकर गई थी, वह पहले उसे हिसार लेकर गई और उसके बाद दोनों वापस दिल्ली आ गए। दिल्ली आने के बाद दोनों जम्मू कश्मीर के कटरा चले गए थे, लड़के की आखिरी लोकेशन कटरा थी।

नहीं हुई मेडिकल जांच

नहीं हुई मेडिकल जांच

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी टीचर ने छात्र पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया था और ना ही इसके कोई सबूत मिले हैं जिसमे कहा जा सके कि महिला टीचर ने छात्र के साथ कोई जबरदस्ती की हो, इसी वजह से हमने उनका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया है, गिरफ्तारी के तुरंत बाद महिला टीचर को कोर्ट में पेश किया गया था।

इसे भी पढ़ें- दोस्त की पत्नी पर आया दिल, अवैध संबंध में आई रुकावट तो कर दी हत्या

इसे भी पढ़ें- कन्नौज: चलती कार में मां के सामने किशोरी के साथ गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+