दिल्ली में महिला और उसके दो बच्चों की बेरहमी से हत्या, मौके से हथौड़ा बरामद
नई दिल्ली। एक महिला और उसके दो बच्चों (एक बेटा व एक बेटी) की निर्मम हत्या से राजधानी दिल्ली हिल गई है। वारदात वाली जगह पर एक हथौड़ा मिला है जिससे आशंका है कि हत्या में उसका इस्तेमाल हुआ होगा। घटना निहाल विहार थाना क्षेत्र की है और महिला के पति के फरार होने के करण शक की सूई उसी की ओर घूम रही है। पुलिस फरार चल रहे इस शख्स की तलाश में जुटी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गगन पत्थर काटने का कार्य करता है। गगन अपनी पत्नी व दो बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) के साथ शिव राम पार्क इलाके में किराए के कमरे में रहता था। रविवार करीब 11. 30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक कमरे में तीन लोग का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि हत्या सिर पर हथौड़े से प्रहार कर की गई है। मामले की तहकीकात जारी है। पुलिस ने फरार पति की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। उसे पकड़ने के बाद ही पता चल पाएगा कि ऐसी हिंसक वारदात को कैसे और क्यों अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पूरे निहाल विहार इलाके में सनसनी फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications