नोटबंदी: लापरवाही के चलते 27 बैंकों के वरिष्‍ठ अधिकारी निलंबित

भारतीय रिजर्व बैंक की सलाह पर विभिन्‍न सरकारी बैंकों के 27 वरिष्‍ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक की सलाह पर विभिन्‍न सरकारी बैंकों के 27 वरिष्‍ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

4 crore

वहीं छह अन्‍य अधकिारियों का ट्रांसफर इसलिए किया गया है जिससे वो भ्रष्‍टाचार से संबंधित मामलों की जांच कर सकें। यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब इनकम टैक्‍स की कार्रवाई में बेंगलुरू से 5.7 करोड़ रुपए के नए नोटों की नगदी बरामद हुई है। इस नोटों को आयकर विभाग के अधिकारियों ने दो कारोबारियों के पास से बरामद किया था।

वित्‍त मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह पाया गया है कि बैंक के अधिकारी बैंकिंग प्रक्रियाओं में ट्रांजेक्‍शन के लिए आरबीआई की तरफ से जारी किए गए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक की सलाह पर विभिन्‍न सरकारी बैंकों के 27 वरिष्‍ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। वित्‍त मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि किसी भी व्‍यक्ति की तरफ से की जाने वाली अनियमितता बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

आपको बताते चलें कि 8 नवंबर को पीएम मोदी के विमुद्रीकरण के फैसले के बाद ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें लोगों के पास से जरूरत से ज्‍यादा नए 2000 रुपए के नोट बरामद हुए हैं। इस फैसले के बाद अभी तक आयकर विभाग 152 करोड़ रुपए जब्‍त कर चुका है। आयकर विभाग इन दिनों लगातार छापेमारी कर लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+