26/11 हमला: जब एक जूस की वजह से कसाब ने मांगी थी 'ऊपर' जाने की इजाजत
मुंबई। आज 26/11 हमले को पूरे 11 साल हो गए हैं। इसी दिन आतंकियों ने मुंबई को दहला दिया था। हमला करने आए आतंकियों में केवल अजमल कसाब ही जिंदा बचा था। कसाब को 21 मई, 2012 को पुणे की यरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। लेकिन उसे गिरफ्तारी के चार से पांच दिन बाद ही मौत अपने करीब लगने लगी थी।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक दिन कसाब ने इंस्पेक्टर दिनेश कदम से हाथ जोड़ते हुए कहा था 'मुझे ऊपर जाने की इजाजत दीजिए।' इंस्पेक्टर दिनेश पहले तो समझ नहीं पाए कि इतना बड़ा अपराध करने के बाद जो इंसान मुंबई पुलिस की कस्टडी में है, वो ऊपर जाने की इजाजत क्यों मांग रहा है। उन्होंने दोहराते हुए कसाब से पूछा कि वो क्या चाहता है, तब भी कसाब ने कहा कि वो ऊपर जाना चाहता है।

पीने के लिए जूस दिया था
बाद में कसाब के ऐसा कहे जाने के पीछे एक अलग ही कहानी सामने आई। दरअसल 10 आतंकी पांच जोड़ियों में बंट गए थे। कसाब का साथी पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया लेकिन कसाब जीवित था। मुंबई पुलिस कैसे भी उसे जीवित रखना चाहती थी ताकि सारी साजिश के बारे में पता लगाया जा सके। इसके लिए उसकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा था।

हाथ में लगी थी गोली
कसाब के हाथ में भी गोली लगी थी, ऐसे में अगर उसकी मौत हो जाती तो साजिश के बारे में पता लगा पाना नामुमकिन हो जाता। इंस्पेक्टर दिनेश कदम ने उसे एक दिन मौसंबी का जूस दे दिया था। जो पीने में कड़वा था। अमूमन ऐसा होता है, जब मौसंबी के जूस में चीनी ना डाली जाए तो वो कड़वा ही लगता है। लेकिन कसाब को लगा कि उसमें जहर है।

कसाब को करीब लग रही थी मौत
जूस पीते ही उसे लगा कि इसमें पुलिस ने जहर मिला दिया है और अब उसकी मौत हो जाएगी। इससे उसे लगने लगा कि मौत उसके काफी करीब है। इसी कारण से उसने इंस्पेक्टर दिनेश कदम से कहा, 'अच्छा अब मुझे ऊपर जाने की इजाजत दीजिए।'
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications