IPL 2026 Controversy: कोहली से विवाद के बाद ट्रैविस हेड की पत्नी से बदसलूकी! ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब?

IPL 2026 Controversy: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में विवाद देखने को मिला। मैच के अंदर का विवाद अब मैदान से बाहर निकलकर सोशल मीडिया पर एक बेहद चिंताजनक मोड़ ले चुका है। हैदराबाद की शानदार जीत के बाद मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच हुई तीखी बहस का मुद्दा इंटरनेट पर गरमा गया है।

ट्रैविस हेड की पत्नी हो रही हैं ट्रोल (IPL 2026 Controversy)

इस घटना के बाद कुछ भारतीय क्रिकेट फैंस द्वारा ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। हेड की पत्नी जेसिका हेड ने इस ऑनलाइन दुर्व्यवहार को लेकर गहरी नाराजगी और चिंता व्यक्त की है। ट्रैविस हेड की पत्नी जेसिका ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट द एडवरटाइजर से बातचीत करते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताया।

IPL 2026 Controversy 1

पत्नी और बच्चों को मिली धमकियां

जेसिका के मुताबिक यह ऑनलाइन आलोचना केवल मैच की घटना तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें सीमाएं लांघी गईं। ट्रोलर्स ने ट्रैविस हेड के साथ-साथ उनके पूरे परिवार और दोस्तों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जाकर अभद्र टिप्पणियां की हैं। जेसिका ने खुलासा किया कि कुछ संदेशों में उनकी छोटी बेटी को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक और चिंताजनक धमकियां दी गई हैं, जो बेहद दर्दनाक है।

'वर्ल्ड कप के बाद जैसी नफरत दोबारा झेलनी पड़ रही है'

जेसिका ने बातचीत में कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा 2023 वनडे वर्ल्ड कप की हार के बाद हुआ था। जब मैं सुबह उठी तो मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स इस तरह के नफरती संदेशों से भरे हुए थे। हम लोग सुरक्षित और ठीक हैं, लेकिन ट्रोलर्स अब मेरे दोस्तों और परिवार को भी निशाना बना रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब हेड के परिवार को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा हो।

इससे पहले 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल और 2024 के बॉक्सिंग डे टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था, तब भी इस परिवार को भारी ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+