Marco Rubio Taj Mahal visit: ताजमहल की नक्काशी देख दंग रह गए मार्को रूबियो, गाइड से पूछे कई सवाल

Marco Rubio Taj Mahal visit: अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio सोमवार को पत्नी Jeanette Rubio के साथ आगरा पहुंचे और Taj Mahal का दीदार किया। दोनों ने डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं और करीब 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में घूमे। भीषण गर्मी के बावजूद मार्को रूबियो ने ताज की नक्काशी और इतिहास में गहरी दिलचस्पी दिखाई।

इस दौरे को भारत-अमेरिका रिश्तों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर तनाव की खबरें सामने आई थीं।

Marco Rubio Taj Mahal visit

ताजमहल देखकर क्या बोले मार्को रूबियो?

मार्को रूबियो ताजमहल की खूबसूरती देखकर काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें अब तक सिर्फ न्यू जर्सी वाले 'ताजमहल' के बारे में पता था, लेकिन असली ताजमहल दुनिया का अजूबा है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की यात्रा के दौरान वहां की संस्कृति और इतिहास को समझना जरूरी होता है। रूबियो ने माना कि भारत बेहद विविधताओं वाला देश है और यहां देखने-समझने के लिए बहुत कुछ है।

ये भी पढे़ं: Marco Rubio Delhi: भारतीय पर नस्लीय टिप्पणी, वीजा से होर्मुज तक! पत्रकारों के चुभते सवाल पर क्या बोले रुबियो?

डायना बेंच पर फोटो और ताज की नक्काशी में दिलचस्पी

मार्को रूबियो और उनकी पत्नी जेनेट ने ताजमहल के सामने मशहूर डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों ने गाइड नितिन सिंह से ताजमहल की नक्काशी, संगमरमर और निर्माण से जुड़े कई सवाल पूछे। जेनेट ने ताजमहल को "बेहद खूबसूरत" बताया। गर्मी 41 डिग्री होने के बावजूद दोनों पूरे उत्साह के साथ परिसर में घूमते रहे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उनके साथ मौजूद रहे।

कौन हैं जेनेट डी. रूबियो?

मार्को रूबियो की पत्नी Jeanette Rubio इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कोलंबियाई मूल की जेनेट अमेरिका के फ्लोरिडा में पली-बढ़ी हैं। कॉलेज के दिनों में उन्होंने बैंक टेलर के रूप में काम किया था। इसके अलावा वह 1997 में मियामी डॉल्फिन टीम की प्रोफेशनल चीयरलीडर भी रह चुकी हैं। आगरा दौरे के दौरान उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को पसंद आया। उन्होंने ग्रे रंग का गाउन और काला चश्मा पहना हुआ था।

ये भी पढ़ें: America First Visa Scheduling Tool क्या है? अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारतीय को दिया 'रिटर्न गिफ्ट'

भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए क्यों अहम है ये दौरा?

मार्को रूबियो का भारत दौरा सिर्फ पर्यटन नहीं बल्कि कूटनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात कर अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से अमेरिका आने का न्योता दिया। पिछले कुछ समय में व्यापार, रक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच मतभेद की खबरें आई थीं। ऐसे में रूबियो की यात्रा को रिश्तों में नई गर्मजोशी लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+