ओडिशा: फिश प्लांट में हुई अमोनिया गैस लीक, 25 वर्कर्स पड़े बीमार

बालासोर, 28 सितंबर: ओडिशा के बालासोर जिले में एक झींगा प्रसंस्करण संयंत्र में अमोनिया गैस के रिसाव के चलते बुधवार शाम 25 से अधिक वर्कर्स बीमार पड़ गए। सभी कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। कारखाने का स्वामित्व सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद रवींद्र जेना के बेटे के पास है।

25 workers fell ill after ammonia gas leaked at a fish processing plant in Odishas Balasore

कुछ रिपोर्टों के अनुसार कुछ कर्मचारियों को खांटापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, कुछ को बालासोर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गैस के अधिक संपर्क में आने के चलते कम से कम 9 मजदूरों की हालत गंभीर है। फैक्ट्री में गैस लीक होने की घटना शाम 7 बजे के आसपास की है। घटना को लेकर अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

हाल ही में यूपी के संभल जिल में एक दूध चिलिंग प्लांट में अमोनिया गैस के पाइप में लीकेज हो गई। इससे मुहल्ले में भगदड़ मच गई। गैस जैसे ही मुहल्ले में पहुंची तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आंखों में जलन भी शुरू हो गई थी। किसी तरह प्लांट में काम कर रहे लोगों ने लीकेज को सही करके स्थिति को संभाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+