रेलवे में इन ग्रुपों में लाखों पद हैं खाली, वैकेंसी को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया जवाब
Railway Vacancy: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में रेलवे भर्ती को लेकर डेटा शेयर किया है। उन्होंने लिखित उत्तर में कहा कि रेलवे के सभी जोन में ग्रुप सी पोस्ट में 248895 पद खाली हैं, जबकि ग्रुप ए और बी पदों में 2070 पद खाली हैं।
अधिसूचनाओं के अनुसार, कुल 128349 उम्मीदवारों को 30 जून 2023 तक ग्रुप 'सी' पदों (लेवल-1 को छोड़कर) के लिए पैनल में शामिल किया गया है। अधिसूचना के अनुसार लेवल-1 पदों के लिए कुल 147280 उम्मीदवारों को 30 जून तक सूचीबद्ध किया गया है।

भारतीय रेलवे में समूह 'ए' सेवाओं में सीधी भर्ती मुख्य रूप से यूपीएससी द्वारा की जाती है। यूपीएससी और डीओपीटी पर मांग रखी गई है।
वहीं, इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि विशाखापत्तनम के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये के कई रेलवे प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। विशाखापत्तनम में रेलवे का बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ये धनराशि खर्च की जाएगी। ये जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को राज्यसभा में भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव के एक प्रश्न के उत्तर में दी।
रेल मंत्री ने कहा विशाखापत्तनम में भविष्य में यातायात वृद्धि को पूरा करने के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ये जो 800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पास किया गया है इसके अंविशाखापत्तनम और गोपालपट्टनम के बीच 15.3 किमी की तीसरी और चौथी रेल लाइन 159.47 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications