अनंतनाग में 24 KG अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया, हिरासत में लिए गए 4 संदिग्ध
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बुधवार को दक्षिणी अनंतनाग जिले में एक आवासीय घर में छापेमारी के दौरान 24 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद करने का दावा किया है। उक्त विस्फोटक सामग्री एक पॉलीथिन में रखा हुआ मिला है और पुलिस ने मामले 4 संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है।

जम्मू और कश्मीर पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आवासीय घर में अवैध विस्फोटक सामग्री होने के बारे में एक विश्वसनीय इनपुट के आधार पर अनंतनाग पुलिस ने नानिल निवासी मुहम्मद मकबूल वानी के बेटे आदिल मकबूल वानी के आवासीय घर पर छापा मारा और वहां 24 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद किया। विस्फोटक एक पॉलिथीन बैग में रखा हुआ था और नायलॉन बैग में छुपाया हुआ था

अनंतनाग पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान बताया कि जांच में पता चला कि आदिल मकबूल वानी के तीन अन्य व्यक्ति भी इस मामले में शामिल हैं, जिनकी पहचान क्रमशः हुदमराह निवासी मोहम्मद शाहिद पद्दर, नानिल निवासी फैजान अहमद और चंदपोरा बिजबेहरा निवासी अदनान अहमद के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने कहा कि सभी चार आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें पीएस मट्टन में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला मट्टन स्टेशन में दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications