जम्मू कश्मीर में पूर्व की तरह 8 जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन की गाइडलाइन 8 जून तक जारी रहेगी। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने इस बाबत जानकारी दी है। इसको लेकर एक रिलीज भी जारी की गई है, जिसमे कहा गया है कि 19 मई और 24 मई को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई है, वह प्रदेश में 8 जून तक जारी रहेगी। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन में राहत देने के लिए शनिवार को गाइडलाइन जारी की गई, जिसे अनलॉकडाउन का नाम दिया गया है, जोकि 30 जून तक जारी रहेगा।

बता दें कि केंद्र सरकार ने शनिवार को कंटेनमेंट जोन में राष्ट्रव्यापी बंद को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन 5.0 1 जून से 30 जून तक रहेगा। लेकिन कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है। इसके तहत अब लोगों को एक राज्य से दूसरे राज्य और एक जिले से दूसरे जिले में आने-जाने की छूट होगी। अभी तक एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए पास की जरूरत होती थी।
केंद्र ने शनिवार को लॉकडाउन 5 के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा करते हुए कहा कि इस दौरान अंतर-राज्य या लोगों और सामानों के अंतर-राज्य आवागमन के लिए कोई अलग अनुमति, अनुमोदन या ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होगी। अगर कोई राज्य या केंद्र शासित प्रदेश दूसरे आने जाने से पर किसी प्रकार की पाबंदी लगाती है तो उसे इसके लिए सार्वजनिक सूचना देनी होगी। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications