मुंबई: डोंबीवली में चलती ट्रेन से गिरने के बाद 22 वर्षीय महिला की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक 22 साल की महिला की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई है। वह उस वक्त घर से ऑफिस के लिए निकली थी। हादसा डोंबीवली से कोपर स्टेशन के बीच सोमवार सुबह हुआ है। पुलिस का कहना है कि चार्मी पसाद नाम की ये महिला ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण बिलकुल बाहर की ओर खड़ी थी। वह संतुलन नहीं बना पाई और गिर गई। इस साल यहां हुई यह चौथी ऐसी घटना है।

पसाद डोंबीवली में रहती थीं

पसाद डोंबीवली में रहती थीं

पसाद डोंबीवली में अपने दो बड़े भाईयों और मां के साथ रहती थीं। रेलवे पुलिस ने बताया कि ट्रेन से गिरने के बाद उन्हें इलाज के लिए शास्त्री नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पसाद छत्रपति शिवाजी महाराज टरमिनस से ट्रेन में चढ़ी थीं, जो 8.53 बजे चलती है।

रोजाना ट्रेन से ऑफिस जाती थीं पसाद

रोजाना ट्रेन से ऑफिस जाती थीं पसाद

मृतका के भाई मेहुल पसाद (35) का कहना है कि उनकी बहन रोजाना ट्रेन से जाती थीं और सोमवार को भी वह अपने ऑफिस जा रही थीं। वह घाटकोपर की एक निजी कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट में काम करती थीं। मेहुल ने कहा कि डोंबीवली स्टेशन पर सुबह के समय काफी भीड़ होती है, ऐसे में लोगों को भीड़ वाली ट्रेन में भी चढ़ना पड़ता है। ऐसे में प्रशासन को लाइन लगाने जैसी सुविधा शुरू करनी चाहिए।

ट्रेनों की संख्या में इजाफे की मांग

ट्रेनों की संख्या में इजाफे की मांग

सफर करने वाले अन्य यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जाना चाहिए। बाकी स्टेशनों से ट्रेन जब तक डोंबीवली पहुंचती है तब तक वह काफी भरी हुई होती है। साथ की अगर कोई हादसा हो जाए तो पटरी के पास ही प्राथमिक इलाज के लिए सुविधा होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+