ठंड और कोहरे के कारण आज 210 ट्रेनें कैंसिल, लोग परेशान

कोहरे और ठंड की मार का असर सबसे ज्यादा उत्तर भारत के लोगों पर हुआ है। आज पूरे देशभर में 210 ट्रेनें कैंसिल हैं, जिनमें 50 एसी ट्रेनें शामिल हैं।

नई दिल्ली। कड़कड़ाती ठंड और कोहरे के कारण ने इस समय रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कोहरे का आलम ये है कि आज पूरे देशभर में 210 ट्रेनें कैंसिल हैं, जिनमें 50 एसी ट्रेनें शामिल हैं। जिसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हो रही है।

210 More Trains Cancelled Due To Dense Fog in North India

और बढ़ेगी ठंड क्योंकि आएगी तापमान में कमी

कोहरे और ठंड की मार का असर सबसे ज्यादा उत्तर भारत के लोगों पर हुआ है। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, रविवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, भागलपुर का 12 डिग्री, गया का 8.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट

यूपी के लखनऊ में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट हैं। लखनऊ और कानपुर से गुजरने वाली करीब 60 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 40 घंटे तक के विलंब से चल रही थीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने के आसार जताए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+