ऑनर किलिंग: बानू बेगम ने हिंदू लड़के से की शादी, प्रेग्नेंट हुई तो घरवालों ने जिंदा जला दिया
गोवा आने के बाद दोनों ने शादी कर ली। सूत्रों ने बताया कि बानू के परिवारवालों को इसकी भनक लग गई। शादी करने के चार दिन बाद बानू और सायाबन्ना गांव वानस लौट आए।
बेंगलुरू। कर्नाटक में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक परिवार पर आरोप है कि उसने अपनी ही 21 साल की गर्भवती बेटी को जिंदा जला दिया। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दूसरे धर्म के लड़के से शादी की थी। घटना विजयपुरा जिले के मुद्देबिहार तालुका में गुंडाकानाला गांव की है। युवती की शिनाख्त बानू बेगम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बानू बेगम वाल्मिकी जाति के सायाबन्ना शारानप्पा कन्नूर से प्यार करती थी।

धार्मिक और सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए उसने सायाबन्ना के साथ ही रहने का निर्णय लिया और दोनों भागकर गोवा चले आए। गोवा आने के बाद दोनों ने शादी कर ली। सूत्रों ने बताया कि बानू के परिवारवालों को इसकी भनक लग गई। शादी करने के चार दिन बाद बानू और सायाबन्ना गांव वानस लौट आए। उनके गांव में आते ही बानू के परिवारवालों ने दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने पहले तो सायाबन्ना शारानप्पा कन्नूर को भी बुरी तरह से पीटा। वो अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी से जंग लड़ रहा है। भंवरी देवी हत्याकांड: 5 साल से फरारी काट रही मास्टर माइंड इंदिरा विश्नोई गिरफ्तार
बानू के परिवारवालों को जब यह पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है तो वो इस कदर गुस्से में आ गए कि मारने पीटने के बाद उन्होंने उसे जिंदा जला दिया। घटना के सिलसिले में पुलिस ने बानू की मां, बहन, भाई और जीजा को घटना में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अन्य दो आरोपी बानू की बड़ी बहन और भाई पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications