तांत्रिक मां ने ले ली अपने बेटे की जान, पुलिस भी नहीं कर पाई कुछ
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक अंधविश्वास से जुड़ा मामला सामने आया है। एक तांत्रिक महिला की सनक के चलते उसके बेटे की मौत हो गई। दरअसल कुछ दिनों पहले बलियारा निवासी बिसेलाल कंवर (21) को एक कुत्ते ने काट लिया था। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि बिसेलाल का घर पर झाडू-फूंक की जा रही है। इसके बाद 1 नवंबर को पुलिस एंबुलेंस लेकर महिला के घर पहुंची लेकिन परिजनों से युवक का उपचार अस्पताल में करवाने से इंकार कर दिया।

इसके बाद 4 नवंबर को युवक की घर पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल में उपचार कराने के बजाए घर पर ही झाडू-फूंक के जरिए इलाज कराने और फिर युवक की मौत हो जाने के मामले में अर्जुनी पुलिस ने पिता समेत 8 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया है।
अर्जुनी थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच-पड़ताल के बाद मृतक के पिता उसकी मां, बड़ी मां, बहनों आदि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध धारा 304ए, 34 के तहत दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications