सड़क हादसे में 21 वर्षीय छात्र की जीभ कटकर गले में फंसी, फिर

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सड़क हादसे में बेहद चौंकाने वाला मामला देखने को मिला। घटना में 21 वर्षीय छात्र की जीभ कटकर गले में फंस गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान आलोक दुराह के तौर पर हुई है। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक आलोक दुराह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में 21 वर्षीय छात्र की जीभ कट गई और वो गले में अटक गई। बाद में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

देहरादून पुलिस ने बताया कि आलोक दुराह की मौत सड़क हादसे के दौरान जीभ के कटकर गले में फंस जाने की वजह से हुई है। आलोक दुराह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले थे। जिस समय हादसा हुआ उस दौरान आलोक दुराह के साथ उनके दोस्त 22 वर्षीय आर. जॉनसन भी बाइक पर मौजूद थे। सड़क हादसे में उनकी भी मौत हुई है। जॉनसन केरल के इडुक्की जिले के रहने वाले थे।

हादसे में एक छात्र की जीभ कटकर गले में फंसी

हादसे में एक छात्र की जीभ कटकर गले में फंसी

दोनों ही छात्र दून पीजी कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष के छात्र थे। टीओआई से बातचीत में सब-इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी ने बताया कि दोनों छात्र प्रेमनगर से सेलाकी जा रहे थे जब ये हादसा हुआ। शुरूआती जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र बाइक पर तेज रफ्तार में थे जब ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि जॉनसन की मौके पर ही मौत हो गई।

एक छात्र की मौके पर मौत, दूसरे की अस्पताल में

एक छात्र की मौके पर मौत, दूसरे की अस्पताल में

आलोक दुराह को सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट आई थी। उन्हें प्रेमनगर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में आलोक दुराह की जीभ कटकर गले में फंस गई थी। उनकी मौत की वजह भी यही था। पुलिस ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ही छात्रों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+