राजस्थान में एक साथ मिले 21 नए ओमिक्रॉन केस, असम में रविवार से लगेगा नाइट कर्फ्यू

जयपुर/दीसपुर, 25 दिसंबर: देश में अब कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के नए मामले लगातार बढ़ रहे है। तेजी से संक्रमित करने वाले ओमिक्रॉन के मामलों में आई बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पूरे देश में अब तक ओमिक्रॉन के आंकड़े 437 हो गए हैं। वहीं राजस्थान में शनिवार को एक ही दिन में सबसे ज्यादा 21 केस मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ असम में रविवार से नाइट कर्फ्यू लागू किया जा रहा है।

Omicron

राजस्थान में एक साथ 21 केस मिले

राजस्थान से सामने आए ओमिक्रॉन के 21 नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे से नए मामलों की रिपोर्ट मिलने के बाद राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 21 नए मामलों में जयपुर से 11, अजमेर से 6, उदयपुर से 3 और एक महाराष्ट्र का रहने वाला है। पहले प्रदेश में ओमिक्रॉन पॉजिटिव के 22 मरीज थे, जो बढ़कर 43 हो गए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में 108, दिल्ली में 79 के बाद अब राजस्थान देश का ओमिक्रॉन के मामलों में तीसरा राज्य बन गया है। गुजरात और राजस्थान में बराबर केस हैं।

असम में रविवार से लगेगा नाइट कर्फ्यू

इधर, देशभर में ओमिक्रॉन के बढ़ती चिंता के बीच कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। जिसके बाद अब शनिवार को असम सरकार ने भी रविवार से नाइट कर्फ्यू लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। राज्य में रविवार से नाइट कर्फ्यू लगेगी।

Recommended Video

    Omicron: केंद्र सरकार सतर्क, 10 राज्यों में भेजी Multi disciplinary teams | वनइंडिया हिंदी

    जानकारी के मुताबिक असम में रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक सरकार की तरफ से राज्य में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि 31 दिसंबर को कर्फ्यू से लोगों क छूट मिलेगी, ताकि आम जनता नए साल को सलिब्रेट कर सकें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+