2024 Election: हैदराबाद में ओवैसी को करना होगा टी राजा सिंह का सामना, बीजेपी ने सौंपी चुनाव की कमान

लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी तेलंगाना के लिए बड़ा टारगेट लेकर चल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य की 17 सीटों में से कम से कम 10 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। पार्टी ने अपने लक्ष्य के मुताबिक ही पहली बाजी चल दी है।

तेलंगाना बीजेपी ने सोमवार को सभी 17 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रभारियों के नामों का एलान किया है। इसमें सबसे चर्चित नाम और लगातार तीन बार से पार्टी के विधायक और हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट के एमलए टी राजा सिंह का नाम है।

hyderabad raja singh and owaisi

हैदराबाद सीट के चुनाव प्रभारी बनाए गए राजा सिंह
बीजेपी ने टी राजा सिंह को हैदराबाद लोकसभा सीट का चुनाव प्रभारी बनाया है, जहां से एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं। राजा सिंह और ओवैसी बंधुओं की सियासी अदावत भी हैदराबाद में सुर्खियों में छायी रहती है।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की थी कथित अपमानजनक टिप्पणी
टी राजा सिंह बीजेपी के वही नेता हैं, जिन्हें पार्टी ने 2022 में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद निलंबित कर दिया था। राजा सिंह ने अपनी छवि कट्टर हिंदुत्वादी नेता के तौर पर विकसित की है और अपने क्षेत्र में वह काफी लोकप्रिय भी हैं।

पिछले साल नवंबर में हुए तेलंगाना विधानसभा चुनावों से ठीक पहले बीजेपी ने उनका निलंबन वापस ले लिया था और उन्हें ओवैसी की पार्टी के गढ़ माने जाने वाले इलाके से सटी गोशामहल सीट से ही फिर से मैदान में उतार दिया था।

हैदराबाद सीट ओवैसी बंधुओं की गढ़ मानी जाती है
हैदराबाद लोकसभा की जिस सीट पर राजा सिंह बीजेपी के चुनाव का जिम्मा संभालेंगे, वह राजनीतिक तौर पर बहुत ही संवेदनशील सीट मानी जाती है। पुराने हैदराबाद की इस सीट पर हमेशा से ओवैसी बंधुओं और उनकी पार्टी का दबदबा रहा है।

के लक्षमण को दिया सिकंदराबाद सीट का जिम्मा
तेलंगाना में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा चुनावों को लेकर ये नियुक्तियां की हैं। इसके अनुसार पार्टी के राज्यसभा सांसद के लक्षमण को सिकंदराबाद सीट का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जहां से अभी खुद रेड्डी एमपी हैं।

बीजेपी के सभी 8 एमएलए बने चुनाव प्रभारी
बीजेपी ने अकेले राजा सिंह को ही नहीं पार्टी के सभी 8 नव-निर्वाचित विधायकों को अलग-अलग लोकसभा सीटों का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

2019 में 4 जीती थी, अबकी बार 10 सीटें जीतने का लक्ष्य
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि 'चुनाव प्रभारी' लोकसभा चुनावों में पार्टी का कोऑर्डिनेशन और चुनाव अभियानों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी तेलंगाना में 4 सीटें जीती थी।

पिछले 28 दिसंबर को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तेलंगाना के दौरे पर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के लिए 2024 के लोकसभा चुनावों में कम से कम 10 लोकसभा सीटें और 35 फीसदी वोट शेयर लाने का लक्ष्य तय किया है।

विधानसभा चुनाव में जीते सिर्फ 8 विधायक
पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी तीसरे नंबर पर रही थी और उसे 119 में से कुल 8 सीटें ही मिल पाई थी। लेकिन, यह प्रदेश में पार्टी को अबतक मिली विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+